फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The cold and melting made life miserable

Balrampur News: ठंड और गलन ने किया बेहाल

Fri, 03 Jan 2025 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
The cold and melting made life miserable
बलरामपुर के रोडवेज बस स्टेशन पर ठंड से ठिठुरता बुजुर्ग।-संवाद
बलरामपुर। बढ़ती ठंड और गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया है। इसके बावजूद जिले में बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। बस स्टेशन परिसर में शुक्रवार को अलाव न जलने से यात्री ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

जिले में दिनोंदिन ठंड का असर बढ़ रहा है। शुक्रवार की सुबह कोहरा छाया रहा। दिनभर बादल छाए रहने व सर्द हवाओं से गलन भी बनी रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

इस कड़ाके की ठंड में बस स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए अलाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं। बस स्टेशन के पूछताछ केंद्र के पास बुझा हुआ एक बोटा रखा था। वहीं पर खड़े यात्री श्याम लाल, राहुल, सरोज प्रसाद व सुमिरन ने कहा कि आज ठंड अधिक है, फिर भी यहां पर अलाव नहीं जलवाया गया है। यात्रियों के लिए अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि बस स्टेशन परिसर में देर शाम को लकड़ी गिराई जाती है। कई दिनों से यहां बड़ी-बड़ी जड़ें गिरा दी जाती हैं जो जल नहीं पाती हैं। इसलिए जड़ गिराने से मना कर दिया है। बलरामपुर डिपो की तरफ से कार्यशाला में अलाव की व्यवस्था की गई है।


जूते व जैकेट की खरीदारी बढ़ी
ठंड बढ़ने के कारण शहर में जगह-जगह जूते व जैकेट बिकने लगे हैं। नगर में तुलसीपुर व बहराइच मार्ग पर 200, 300 व 350 रुपये में जूते बेचे जा रहे हैं। वहीं फुटपाथ पर 300 से लेकर 800 रुपये में जैकेट बिक रहे हैं। दुकानदार राशिद व कमरान ने बताया कि मौसम को देखते हुए मांग बढ़ी है, वे दिल्ली से माल लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed