{"_id":"6ad26586ef7e76121e0375be","slug":"six-foot-long-python-gets-caught-in-a-fishing-net-in-the-saryu-canal-balrampur-news-c-99-1-brp1010-156484-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सरयू नहर में मछली के जाल में फंसा छह फीट लंबा अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सरयू नहर में मछली के जाल में फंसा छह फीट लंबा अजगर
Fri, 16 Oct 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो-11-बलरामपुर के रेहरा बाजार स्थित सरयू नहर के पास निकला अजगर ।-संवाद
सादुल्लाहनगर। रेहरा बाजार विकासखंड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सरयू नहर में मछली पकड़ने के जाल में करीब छह फीट लंबा अजगर फंस गया। ग्राम पंचायत नथईपुर कुंवर के मजरा नीसकपुरवा के पास इटवा रजवाहा खंड-दो में अजगर मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
ग्रामीण जुबेर, साहब राम और झिंकन सुबह नहर में लगाए गए जाल को देखने पहुंचे थे। जाल खींचने पर उसमें मछलियों के बजाय विशाल अजगर फंसा मिला। फुफकारते अजगर को देखकर मछुआरे घबरा गए और शोर मचाने लगे। इसकी जानकारी फैलते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
सूचना पर ग्राम प्रधान आज्ञाराम वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से सावधानीपूर्वक अजगर को जाल से निकलवाया और वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि नहर किनारे घनी झाड़ियों में अक्सर जंगली जीव दिखाई देते हैं, जिससे लोगों में दहशत बनी रहती है।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी शिव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने सुरक्षित तरीके से अजगर का रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।