फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   4,770 blocks will be created for the census, and 5,906 personnel will receive training

Balrampur News: जनगणना के लिए बनेंगे 4770 ब्लॉक, 5906 कार्मिकों को मिलेगा प्रशिक्षण

Fri, 16 Oct 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 16 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
4,770 blocks will be created for the census, and 5,906 personnel will receive training
बलरामपुर। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। जिले में जनगणना के लिए करीब 4770 गणना ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। इनमें जनसंख्या संबंधी आंकड़े जुटाने के लिए 5248 प्रगणकों और 658 सुपरवाइजरों समेत कुल 5906 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएम ने सभी कार्मिकों का प्रशिक्षण 15 नवंबर से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण का पहला बैच 26 से 28 अक्तूबर तक प्रस्तावित है। तहसील मुख्यालयों पर होने वाले प्रशिक्षण में कार्मिकों को गणना ब्लॉक, आंकड़ों के संकलन और निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। डीएम ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि जनगणना के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन


16 नवंबर से स्व-गणना, दिसंबर में घर-घर जाएंगे प्रगणक

जनगणना की निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार, 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से जनसंख्या संबंधी आंकड़े जुटाएंगे। पांच से नौ जनवरी 2027 तक रिवीजनल राउंड चलेगा। इस दौरान संकलित विवरणों का दोबारा सत्यापन कर आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि कोई भी परिवार या क्षेत्र गणना से छूटने न पाए। आंकड़ों की शुद्धता और पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें। साथ ही, जनगणना कार्य की नियमित समीक्षा और निगरानी की जाए। डीएम ने जनपदवासियों से स्व-गणना में भाग लेने और घर पहुंचने वाले प्रगणकों को सही एवं पूरी जानकारी देकर सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed