फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The cloth trader's body was found hanging from a noose

Balrampur News: कपड़ा व्यापारी का फंदे से लटकता मिला शव

Mon, 09 Mar 2026 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
The cloth trader's body was found hanging from a noose
अशरफ अली।-फाइल फोटो
श्रीदत्तगंज। स्थानीय बाजार सोमवार की सुबह कपड़ा व्यापारी अशरफ अली (45) का शव कमरे में लटकता मिला। अशरफ सुबह सहरी करने और नमाज पढ़ने के बाद दूसरे कमरे में चले गए थे। सुबह जब बाहर नहीं निकले तो परिजन कमरे में गए। वहां व्यापारी का शव फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

मृतक के भाई अकबर अली ने बताया कि सोमवार तड़केसहरी करने के बाद अशरफ अली ने नमाज अदा की और घर के तीसरे कमरे में चले गए। थोड़ी देर बाद परिजन कमरे में गए तो उन्होंने अशरफ को फंदे पर लटका पाया। कहा कि भाई ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। वह खुशमिजाज और मिलनसार थे। उसके पीछे दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा दुबई में रहता है, जबकि छोटा बेटा अफजल घर पर ही है। प्रभारी निरीक्षक अविरल शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के हर पहलू से स्थिति को समझने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी संभावित कारणों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed