फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The city will be transformed with Rs 119 crore and will become a smart city

Balrampur News: 119 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत, बनेगा स्मार्ट सिटी

Thu, 01 May 2025 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
The city will be transformed with Rs 119 crore and will become a smart city
बलरामपुर के नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अध्यक्ष व सभासद।-स्रोत: नगर पालिका
बलरामपुर। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी तेज हो गई है। आदर्श नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को अध्यक्ष डाॅ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की अध्यक्षता में हुई। इसमें स्मार्ट सिटी के साथ ही अन्य योजनाओं को मंजूरी दी गई और प्रस्ताव शासन को भेजा है। करीब 119 करोड़ 10 लाख के बजट की मांग का प्रस्ताव बोर्ड ने स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में बैठक पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों और नगर पालिका के पूर्व सदस्य कुलदीप कुमार वर्मा के आकस्मिक निधन पर 02 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के बाद शुरू हुई। स्मार्ट सिटी के लिए 99 करोड़ 05 लाख रुपये का खर्च तय किया गया, जिसमें शहर की सड़कों के विकास के साथ ही अन्य कई कार्य शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 20 करोड़ 05 लाख रुपये का प्रस्ताव मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना से तैयार किया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि नगर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 106 करोड़ 89 लाख 99 हजार 80 रुपये की आय अनुमानित की गई है। इसके सापेक्ष ही विकास कार्य का बजट तय किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ सीवरेज एवं जल निकासी योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, वंदन योजना, नगरीय झील/तालाब व पोखर संरक्षण योजना, पेयजल व्यवस्था योजना आदि को भी शामिल किया गया है। बताया कि नगर के मुख्य चौराहों का सुंदरीकरण, पार्कों का सुंदरीकरण, वार्डों में पिंक व सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, सरकारी स्कूलों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, सेफ सिटी से सीसीटीवी कैमरा की स्थापना, नगर क्षेत्र में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य, स्मार्ट पोल एवं एलईडी लाईट, सिग्नल लाइट की स्थापना स्मार्ट सिटी बनाने के लिए की जाएगी। इसके साथ-साथ सोलर बेंच, सोलर पार्क एवं स्मार्ट बिन की स्थापना भी योजना में शामिल है। बैठक में अधिशासी अधिकारी लाल चंद मौर्य ने विकास कार्य के प्रस्तावों की जानकारी सदस्यों को दी। बैठक में सभासद व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed