{"_id":"67dd8cdc8b9cf1e277089fe8","slug":"the-chief-minister-performed-the-aarti-of-maa-pateshwari-and-did-cow-service-balrampur-news-c-99-1-slko1029-122823-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी की आरती उतारी, की गोसेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी की आरती उतारी, की गोसेवा
विज्ञापन
बलरामपुर के देवीपाटन में गोवंश को चारा खिलाते सीएम योगी आदित्यनाथ।-स्रोत: विभाग
तुलसीपुर (बलरामपुर)। देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरा समय पूजा और गोसेवा में बिताया। मंदिर में मां पाटेश्वरी के पांव पखारे और आरती उतारी। पूजन कर मां से आर्शीवाद मांगा। मंदिर परिसर में स्थित गोशाला में गायों को दुलराया। गुड़ और चना के साथ ही रोटी व हरा चारा खिलाया।
गायों को आधे घंटे से अधिक का समय देने के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया। सूर्यकुंड देखा, मंदिर के मुख्यद्वार से मां पाटेश्वरी इंटर कॉलेज पहुंचे। इस दौरान मंदिर के बाहर मौजूद लोगों का अभिभावदन भी स्वीकार किया। जिले में बड़े स्तर पर विकास का भरोसा दिया। इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद करना था, लेकिन अयोध्या जाने का समय हो गया था। इससे वह हेलीपैड पहुंचे और हेलीकाप्टर से अयोध्या रवाना हो गए। महंत मिथिलेश नाथ योगी के साथ ही मंदिर से सेवादार मौजूद रहे। सभी से मंदिर में नवरात्र के समय बेहतर प्रबंध रखने का निर्देश दिया। कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार अभी से ही व्यवस्था पूरी कर लें।
आग-बाढ़ और हीटवेव से बचाव के इंतजाम करें अधिकारी : सीएम
मंदिर में बृहस्पतिवार की शाम को समीक्षा बैठक में विकास के मुद्दे पर चर्चा करने और निर्देश देने के साथ ही जनहित के मुद्दों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंभीर दिखे। आमजनता की फिक्र करते हुए व्यवस्थाएं बेहतर करने पर जोर दिया। सीएम ने माॅनसून से पहले बाढ़ से सुरक्षा की तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। आग की घटनाओं में नुकसान कम करने के लिए इंतजाम बेहतर करने पर जोर दिया। साथ ही अपनी सोशल साइट से संदेश दिया कि प्रदेश की प्रत्येक तहसील में फायर स्टेशन का निर्माण होगा। इसके लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने को कहा। वहीं सबसे महत्वपूर्ण गर्मी में हीटवेव से बचाव के प्रबंध पर उनका मुख्य फोकस रहा। अधिकारियों को हीटवेव से बचाव की तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज में पढ़ाई की तैयारी पूरी करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने जिले के पंडित अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने के लिए जरूरी तैयारी जल्द पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस की 50 सीटों पर पढ़ाई नए शैक्षिक सत्र से शुरू होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जल्द ही मानक पूरे किए जाने की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।