फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The Chaurasia community pledged unity and a spirit of service.

Balrampur News: चौरसिया समाज ने लिया एकता व सेवाभाव का संकल्प

Mon, 17 Aug 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 17 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The Chaurasia community pledged unity and a spirit of service.
बलरामपुर। नगर के विशुनीपुर स्थित कैंप कार्यालय पर बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया जन कल्याण सेवा समिति की ओर से नाग पंचमी पर चौरसिया दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में चौरसिया समाज के लोगों ने सामाजिक एकता, भाईचारे और सेवा भावना मजबूत करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गणेश चौरसिया ने समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण को जरूरी बताया। उन्होंने मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करने तथा युवा पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। महासचिव हरिप्रसाद चौरसिया ने कहा कि चौरसिया दिवस समाज को संगठित करने और सुख-दुख में साथ खड़े होने का संकल्प दिवस है। समिति सामाजिक सेवा, शिक्षा व समाजहित के कार्य जारी रखेगी। कार्यक्रम में संरक्षक गुरुराम चौरसिया, श्याम नारायण चौरसिया, जिला प्रभारी दीप नारायण चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल चौरसिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed