फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The case of nine prisoners will be fought for free.

Balrampur News: मुफ्त लड़ा जाएगा नौ बंदियों का मुकदमा

Sat, 18 Oct 2025 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The case of nine prisoners will be fought for free.
बलरामपुर जिला कारागार में बंदी की समस्या सुनते प्रा​धिकरण सचिव अतुल कुमार नायक। स्रोत विभाग
बलरामपुर। जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष उत्कर्ष चतुर्वेदी के निर्देश पर शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली गई। गरीबी के चलते अपने मुकदमे की पैरवी न कर पाने वाले बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से अधिवक्ता की व्यवस्था कराई गई। जिला कारागार के नौ बंदियों का मुकदमा अधिवक्ता मुफ्त में लड़ेंगे।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अतुल कुमार नायक ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कारागार में संबद्ध विधिक स्वयं सेवकों को लीगल क्लीनिक के प्रपत्रों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। कारागार में छोटे अपराधों, वृद्ध व असाध्य रूप से बीमार बंदियों को विधिक सहायता का लाभ लेने के बारे में बताया। कहा कि ऐसे बंदी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से निशुल्क व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने महिला बंदियों के साथ रहने वाले बच्चों को दूध व पौष्टिक भोजन की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कारागार के बंदियों की समस्याएं सुनीं। बंदियों को निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी गई। परिजनों से विधि के अनुसार बात करने का सुझाव दिया। बंदियों के विधिक अधिकारों पर हनन न होने पर विशेष जोर दिया। विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक विजय कुमार शुक्ल व जेल वार्डन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed