फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The canal of the Chittorgarh reservoir will be repaired

Balrampur News: चित्तौड़गढ़ जलाशय की नहर होगी दुरुस्त

Thu, 09 Jul 2026 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 09 Jul 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
The canal of the Chittorgarh reservoir will be repaired
बलरामपुर। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। चित्तौड़गढ़ जलाशय से निकली मुख्य नहर एवं वितरण प्रणाली की पुनर्स्थापना कराई जाएगी। इस परियोजना पर कुल 6 करोड़ 54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने पहले चरण में 72 लाख 59 हजार रुपये जारी कर दिए हैं। कार्य पूरा होने के बाद नहरों की क्षमता बढ़ेगी और खेतों तक समय पर सिंचाई का पानी पहुंच सकेगा।
विज्ञापन


वर्षों से जर्जर हो चुकी मुख्य नहर और वितरण प्रणाली के कारण कई गांवों के किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। नहरों की मरम्मत और पुनर्स्थापना होने से पानी का नुकसान कम होगा और सिंचाई व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी। इससे खरीफ और रबी दोनों फसलों की सिंचाई आसान होगी।
विज्ञापन


ग्रामवासी रामनाथ वर्मा ने कहा कि नहर की हालत खराब होने से हर साल सिंचाई में परेशानी होती थी। यदि काम समय से पूरा हो गया तो किसानों को निजी संसाधनों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा। किसान शिवकुमार यादव ने कहा कि नहर दुरुस्त होने से फसलों की पैदावार बढ़ेगी और खेती की लागत भी घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलशक्ति विभाग के अनु सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जलाशय से निकली मुख्य नहर एवं वितरण प्रणाली की पुनर्स्थापना के लिए 6.54 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाएगा, जिससे किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed