{"_id":"64e4f81a796d6bd71e0171ac","slug":"the-body-of-the-deceased-was-buried-after-the-arrest-of-the-accused-balrampur-news-c-99-1-slko1019-2090-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दफन किया गया मृतका का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दफन किया गया मृतका का शव
Tue, 22 Aug 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के इमिलिया बकसरिया गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को परिजनों ने मृतका का शव दफना कर दिया। पुलिस ने नामजद पांचों अरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शनिवार की रात इमिलिया बकसरिया गांव में विवाहिता शहनाज (24) की ससुरालीजनों पर मारपीट करके हत्या करने का आरोप परिजनों ने लगाया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर परिजनों ने मृतका का शव दफन नहीं किया। परिजनों की मांग थी कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए तभी शव दफन किया जाएगा। मंगलवार को निरीक्षक आलोक कुमार सिंह की टीम ने घटना में नामजद पति अशरफ, ससुर असलम, देवर अकरम, ननद शहनाज व सास मम्मन उर्फ जहरूिन्नशा को गिरफ्तार कर लिया।