फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The body of a young man was found floating in the canal, investigation begins

Balrampur News: नहर में उतराता मिला युवक का शव, जांच शुरू

Tue, 15 Jul 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 15 Jul 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found floating in the canal, investigation begins
बलरामपुर। देहात क्षेत्र के खगईजोत गांव के पास मंगलवार दोपहर सरयू नहर में एक युवक का शव उतराता मिला, जिसकी पहचान अनुज कुमार (25), निवासी सुगानगर, थाना महराजगंज तराई के रूप में हुई है। वह रविवार शाम से लापता थे। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

श्याम कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले अरुण कुमार ने बताया कि अनुज उनके मौसी के बेटे थे और वर्ष 2011 से उनके साथ रह रहे थे। बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुज ने भटपुरवा गांव में एक मुर्गी फार्म शुरू किया था। रविवार की शाम वह कुछ दोस्तों के साथ फार्म पर गए थे। जहां सभी ने भोजन किया। इसके बाद अनुज अचानक लापता हो गए। सोमवार को देहात थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मंगलवार को दोपहर में खगईजोत गांव के पास नहर में एक शव तैरता दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। पहचान होने के बाद अनुज के बड़े भाई अंकित कुमार को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक बृजनंद सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक के पिता राम औतार रोजगार के सिलसिले में बरेली में रहते हैं। जबकि मां मालती देवी गृहिणी हैं। बड़े भाई अंकित कुमार और मझले भाई छोटू की शादी हो चुकी है। अनुज अविवाहित थे। बेटे की असमय मौत से परिवार में गहरा शोक और मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed