फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The body of a missing old man was found in a sugarcane field

Balrampur News: गन्ने के खेत में मिला लापता वृद्ध का शव

Sun, 17 Aug 2025 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
The body of a missing old man was found in a sugarcane field
बच्चा राम।-फाइल फोटो
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा जंगल की सीमा से सटे गांव भरपुर चेतिया के पास गन्ने के खेत में शनिवार को बच्चा राम (80) का शव संदिग्ध हालात में मिला है। वह 12 अगस्त को घास काटने गए थे, तभी से लापता हो गए थे। तलाश के बाद न मिलने पर हरैया में उनके बेटे ने पिता के गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी।
विज्ञापन

हरैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंबीकोहल के मजरे भरपुर चेतिया निवासी बुद्धू ने रविवार को बताया कि उनके पिता बच्चाराम 12 अगस्त की शाम को खेत में घास काटने गए थे। देर रात तक घर नहीं आए तो उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। 13 अगस्त को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई। गांव के दक्षिण स्थित स्कूल के पास गन्ने के खेत में शनिवार को पिता का शव मिला है। थानाध्यक्ष हरैया हरीश सिंह ने बताया कि पहले गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज की गई थी। मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed