फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The area will be developed with Rs 2.5 crore, proposal passed in the meeting

Balrampur News: 2.5 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, बैठक में प्रस्ताव पारित

Thu, 22 Feb 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 22 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
The area will be developed with Rs 2.5 crore, proposal passed in the meeting
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों की समीक्षा होने के साथ ही नये वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव पेश किया गया। बैठक में हुई चर्चा के बाद सदस्यों ने ढाई करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। बीडीओ मनोज कुमार शर्मा ने बैठक का एजेंडा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। बैठक में सड़क व नाली निर्माण, गांवों में स्ट्रीट लाइट तथा क्षेत्र के जर्जर प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत व सौंदर्यीकरण के लिए दो करोड़ 50 लाख रुपये की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। चर्चा के बाद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति के साथ इसे पारित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। विकास कार्यों के लिए शासन से पर्याप्त बजट लाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा भी दिलाया। बैठक में एडीओ पंचायत इरफानउल्ला खां, एडीओ कृषि रणधीर सिंह व सीडीपीओ डॉ. संदीप सिंह सहित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed