{"_id":"5dc1b1a48ebc3e5b037e17d0","slug":"tharu-culture-will-get-new-identity-due-to-tourism-development-balrampur-news-lko49061825","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन विकास से थारु संस्कृति को मिलेगी नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन विकास से थारु संस्कृति को मिलेगी नई पहचान
विज्ञापन
बलरामपुर। देवीपाटन शक्तिपीठ के साथ-साथ अब सोहेलवा सेंक्चुरी, प्राकृतिक जलाशय चित्तौड़गढ़ तथा थारु जनजाति की प्राचीन परंपराओं को सहेजकर जिले में ईको टूरिज्म विकसित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इन क्षेत्रों में पर्यटन की संभावनाएं तलाशकर 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। थारु जनजाति की सेहतमंद राइस व महुआ बीयर को भी नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर पहले से ही पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। अब इस शक्तिपीठ के आसपास मौजूद सोलेहवा सेंक्चुरी तथा प्राकृतिक जलाशयों को भी ईको टूरिज्म में शामिल किया जाएगा। साथ ही वन क्षेत्र में रहने वाली तथा खुद को महाराणा प्रताप का वंशज बताने वाली थारु जनजाति की गौरवशाली जीवनशैली व परंपराओं को भी पर्यटन विकास का आधार बनाया जाएगा। थारु राइस व महुआ बीयर को भी पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।
चित्तौड़गढ़ प्राकृतिक जलाशय के किनारे बने बांध को साइकिल ट्रैक के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके किनारे पर्यटकों के रहने के लिए टूरिस्ट हट भी बनाए जाएंगे। जलाशयों के नीचे कार पार्किंग भी बनाई जाएगी। जहां पर्यटक अपनी गाड़ी पार्क कर साइकिल लेकर ट्रैक पर भ्रमण कर जलाशय की प्राकृतिक छटा देख सकेंगे।
विज्ञापन
ईको टूरिज्म विकसित करने के लिए इमीलिया कोडर में थारु जनजाति के विकास के लिए बने दीनदयाल शोध संस्थान, मिनी स्टेडियम व संग्रहालय को भी शामिल किया जाएगा। आसपास के थारु गांवों में भी पर्यटकों को घुमाया जाएगा। साथ ही पर्यटकों को यहां की गौरवशाली व प्राचीन संस्कृति और रहन-सहन से भी पर्यटकों को अवगत कराया जाएगा।
थारु जनजाति द्वारा अपने लिए बनाई जाने वाली तथा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी राइस व महुआ बीयर को भी पर्यटन विकास में नई पहचान दिलाई जाएगी। जनजाति का ये पारंपरिक पेय पर्यटकों को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि देवीपाटन शक्तिपीठ, सोहेलवा सेंक्चुरी, चित्तौड़गढ़ जलाशय तथा थारु जनजाति के इलाके में पर्यटन विकास के लिए 23 अक्तूबर को 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव मंजूर होते ही पर्यटन विकास के कार्य शुरू कराए जाएंगे।