फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Temperature stuck at three degrees, life is disturbed by cold

तीन डिग्री पर टिका पारा, ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त

Sun, 29 Dec 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Temperature stuck at three degrees, life is disturbed by cold
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर कड़ाके की ठंड से बचने का प्रयास करती युवतियां। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए। कड़ाके की ठंड के सितम से लोगों का हाल बेहाल रहा। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंचने के चलते दिन भर कड़ाके की ठंड लोगों को जूझना पड़ा। घने कोहरे ने वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन

जिले में रविवार को पारा अधिकतम 10 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के चलते लोगों का हाल बेहाल होता जा रहा है। धूप न निकलने के कारण गरीबों व बेसहारों को काफी परेशानी हो रही है। गलन भरी सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं। गरीबों व बेसहारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। गरीबों व बेसहारों को अभी तक कंबलों का वितरण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

कंबल न मिलने के कारण उनकी परेशानी और बढ़ती जा रही है। कई सार्वजनिक स्थलों पर अलाव अभी भी नहीं जलवाए गए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व व कार्यपालक जिला आपदा प्रबंधन अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि जिले के चारों नगर निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर नियमित अलाव जलवाए जा रहे है। गरीबों व बेसहारों को कंबल आदि का वितरण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed