{"_id":"646904e2e20f6a4df4015de6","slug":"temperature-hot-balrampur-news-c-13-1-246162-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पारा 40 डिग्री, सड़कों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पारा 40 डिग्री, सड़कों पर सन्नाटा
Sat, 20 May 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 20 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सूरज की तपिश आसमान से आग बनकर बरस रही है। शनिवार को जिले में सबसे अधिक गर्मी का प्रकोप रहा। दोपहर से मौसम की तपिश इतनी तेज हो गई कि लोग घरों से निकलने से कतराते नजर आए। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा।
शनिवार को सूरज की तपिश इस कदर बढ़ गई कि जिले में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दहकते सूरज की गर्मी से हवा भी काफी गर्म हो गई और दोपहर 12 बजे के बाद से ही तेज लू चलने लगी। ज्यादातर लोग दिन में बाहर निकले ही नहीं। अगर किसी को जरूरी काम से बाहर निकलना भी पड़ा तो वह शरीर को कपड़े से पूरी ढककर घर से बाहर निकला। दफ्तरों में काम करने वाले लोग भी गर्मी से व्याकुल हो गए। वीर विनय चौराहा, सरकारी व प्राइवेट बस स्टेशनों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था न होने के कारण लोग तपिश से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों को पीने में जुटे रहे।
बेहद जरूरी होने पर ही धूप में निकलें
आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने कहा कि धूप में खड़े वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को न छोड़ें। खाना बनाते समय घर के खिड़की दरवाजे आदि खुले रखें, जिससे हवा का आना जाना बना रहे। बासी भोजन कतई इस्तेमाल न करें। संतुलित व हल्का आहार लें। दोपहर के समय यदि बहुत आवश्यक हो तभी घर से धूप में बाहर निकलें अन्यथा धूप में जाने से बचें और यदि जाना ही पड़े तो सिर को जरूर ढकें।
विज्ञापन
शुरु हुई बिजली की आंखमिचौनी
उतरौला। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। वहीं उतरौला नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बिजली कटौती की जा रही है। उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन ने एडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। लोकल फाल्ट के नाम पर भारी बिजली कटौती की जा रही है। बिजली कटौती होने से गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। तमाम लघु उद्योग भी बिजली कटौती के कारण प्रभावित होने लगे हैं।