फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard attacks calf; terrified villagers stage protest.

Balrampur News: तेंदुए ने बछिया पर किया हमला, सहमे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 31 Aug 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 31 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks calf; terrified villagers stage protest.
-बलरामपुर के छितौनी गांव में प्रदर्शन करते लोग।-
ललिया। क्षेत्र के छितौनी गांव में सोमवार सुबह तेंदुए के हमले ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी। घर के दरवाजे पर बंधी बछिया को निवाला बनाने की कोशिश कर रहे तेंदुए ने जब मवेशी को गंभीर रूप से घायल कर दिया, तो आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। विभाग की अनदेखी से नाराज लोगों ने जोरदार प्रदर्शन कर तेंदुए को तत्काल पकड़ने और क्षेत्र को सुरक्षित करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को पश्चिमी कपौवा गांव में तेंदुआ उदयराज पाल के खपरैल मकान पर बैठा दिखाई दिया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह गन्ने के खेत में भाग गया। इसी दौरान बच्चा राम पाल के बाड़े से एक भेड़ उठा ले गया, जिसके अवशेष बाद में झाड़ियों में मिले। पूर्व प्रधान राजेश यादव ने बताया कि पिछले 10 दिनों से तेंदुआ छितौनी, कपौवा, परसा, करमैती, रमनगरा समेत आसपास के गांवों में लगातार घूम रहा है और पालतू पशुओं को निशाना बना रहा है। इससे ग्रामीणों और पशुपालकों में दहशत का माहौल है। प्रदर्शन में राजेश, मनोज, छोटकउ, ओमप्रकाश, सहजाराम, ननके, संतराम, राजू, अलखराम व छोटकू सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। बनकटवा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी शत्रुहन लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर निगरानी बढ़ा दी गई है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

नेवलगढ़ मार्ग पर रोज दिख रहा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

जरवा। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की तुलसीपुर रेंज के जुगुनभरिया से नेवलगढ़ को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों झाड़ियों से पट गया है। एक किलोमीटर लंबा यह रास्ता घने जंगल से होकर गुजरता है। सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियां और खरपतवार राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर प्रतिदिन तेंदुआ दिखाई देता है, जिससे लोगों में दहशत है। पूर्व प्रधान रामबचन थारू ने बताया कि तेंदुआ अक्सर घनी झाड़ियों में छिपा रहता है और कई बार बाइक सवार व पैदल राहगीरों को दिखाई दे चुका है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -संवाद
---------------------
झाड़ियों की सफाई और गश्त बढ़ाने की मांग
ग्राम प्रधान घनश्याम यादव, दिलीप चौधरी, कृष्ण कुमार थारू, राधेश्याम थारू, विनती राम थारू, कमलेश थारू, बजरंग थारू, विजय चौधरी व सत्य प्रकाश थारू आदि ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल झाड़ियों की सफाई और गश्त बढ़ाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर रेंज अमरजीत ने बताया कि मामला संज्ञान में है। टीम को भेजकर सड़क किनारे उगी झाड़ियों की जल्द सफाई कराई जाएगी।

-बलरामपुर के छितौनी गांव में प्रदर्शन करते लोग।-

-बलरामपुर के छितौनी गांव में प्रदर्शन करते लोग।-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed