फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teenager drowns while bathing in Kuanon river, search continues

Balrampur News: कुआनों नदी में नहाते समय किशोर डूबा, तलाश जारी

Tue, 19 May 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 19 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teenager drowns while bathing in Kuanon river, search continues
बलरामपुर। कुआनों नदी में नहाने गया एक किशोर गहरे पानी में जाने से डूब गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और किशोर की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि जानकीनगर थाना इटियाथोक जनपद गोंडा निवासी अली अहमद का बेटा सोनू (17) अपने ननिहाल विशुनीपुर गांव में नाना गौस मोहम्मद के यहां आया था। मंगलवार को वह लोगों के साथ कुआनों नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर युवक के परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए। बेटे के नदी में डूबने की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश करा रही है। नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed