{"_id":"659305b704a98d85cc0092b1","slug":"teams-kept-monitoring-and-leopard-attacked-the-young-man-balrampur-news-c-99-1-slko1018-5788-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: टीमें करती रहीं निगरानी और तेंदुए ने युवक पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: टीमें करती रहीं निगरानी और तेंदुए ने युवक पर किया हमला
Tue, 02 Jan 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के गांवों में तेंदुए की दहशत अभी भी है। बीते एक सप्ताह से शांत तेंदुआ नए साल की पूर्व संध्या रविवार को फिर बाहर निकला। बनकटवा रेंज क्षेत्र के सरयू नहर पर तेंदुआ ने हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। युवका का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में चल रहा है। इस दौरान वन विभाग की छह टीमें तेंदुए की निगरानी करती रह गईं।
हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरहवा के छितौनी गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह अपने दूसरे गांव मिर्जापुर से फसल लाने गया था। लौटते वक्त सरयू नहर पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। बाइक चालक आल्हा ने शोर मचाया तो तेंदुआ पंजा मारकर जंगल की तरफ चला गया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी बनकटवा रेंज सत्रोहन लाल ने बताया कि घायल का इलाज कराया गया है। उन्होंने कह कहा कि टीम मौके पर जांच कर रही है। तेंदुआ ही है, इसकी पुष्टि होने पर उसके घेराबंदी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छह बच्चों को बना चुका है निवाला
बीते साल नवंबर के अंतिम सप्ताह व दिसंबर में तेंदुआ छह बच्चों को निवाला बना चुका है। इसके बाद दिल्ली के साथ ही कोलकाता से हाईटेक संसाधनों से लैस टीमें लगाई गई। जालीदार ट्रैक्टर, झाड़ी में कार और मचान से आधा दर्जन टीमें निगरानी कर रही हैं। बेलवा, धर्मनगर समेत पांच गांवों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अब फिर तेंदुआ लोगों पर हमला करने लगा है। फिर लोग दहशत में आ गए हैं। डीएफओ डाॅ. एम. सेम्मारन के अनुसार तेंदुए की निगरानी के लिए टीमें सतर्क है और उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हमले की सूचना पर जांच कराई जा रही है। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है।