फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Team formed for the safety and dignity of daughters and daughters-in-law

Balrampur News: बहू-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए तैयार हुई टीम

Wed, 09 Sep 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Team formed for the safety and dignity of daughters and daughters-in-law
फोटो-39-बलरामपुर के पचपेड़वा ब्लॉक में प्र​शिक्षु को किट देते मास्टर ट्रेनर  मोहित कुमार श्रीवा
बलरामपुर। बहू-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर अब गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पंचायत, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास और पुलिस विभाग से जुड़े कार्मिकों को विशेष प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है। डीजी गोरखपुर जोन और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में 24 अगस्त से आठ सितंबर तक चले बहू-बेटी सम्मेलन प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ।
विज्ञापन


जनपद यूनिसेफ कोऑर्डिनेटर डॉ. अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में पचपेड़वा विकासखंड की टीम को महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। मास्टर ट्रेनर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थ मोहित कुमार श्रीवास्तव ने समूह चर्चा, संवाद और व्यवहारिक गतिविधियों के माध्यम से लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में सहायक अध्यापक, पंचायत सहायक, समूह सखी, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला आरक्षियों ने हिस्सा लिया। अब ये कार्मिक अपने-अपने कार्यक्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता तंत्र की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed