{"_id":"64ecdba083944831e70eb627","slug":"teachers-should-promote-activity-based-teaching-in-schools-balrampur-news-c-99-1-brp1003-2247-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विद्यालयों में गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा दें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विद्यालयों में गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा दें शिक्षक
Mon, 28 Aug 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के डायट में शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण ।
बलरामपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राजकीय विद्यालयों के टीजीटी शिक्षकों का प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार से हुआ। पहले दिन राजकीय विद्यालयों के गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषयों के शिक्षकों को विद्यालयों में गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। गणित व विज्ञान शिक्षण के उद्देश्य व राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ 2005) के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में राजकीय विद्यालयों के 120 शिक्षक शामिल हुए।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ डायट प्राचार्य हिफजुर्रहमान ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण का उद्देश्य बताते हुए बच्चों में बुनियादी कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान विषय के प्रशिक्षक त्रिपुरारी पूजन ने शिक्षकों को विद्यालयों में विज्ञान पर आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। गणित विषय के प्रशिक्षक सपना वर्धन ने सरल सूत्रों के माध्यम से गणित सिद्धांतों को कैसे समझा जाए, इसके बारे में जानकारी दी।
अंग्रेजी विषय के प्रशिक्षक वेदप्रकाश चौरसिया ने सरलता से अंग्रेजी व्याकरण को बच्चों को समझाने पर जोर दिया। डाटय प्रवक्ता गोविंद कुमार यादव ने अंग्रेजी भाषा, विज्ञान व गणित के बुनियादी कौशल में पारंगत करने के टिप्स दिए। प्रशिक्षण में डायट प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह, राजकुमार, रेखा देवी, अब्दुल वदूद व आशीष कुमार मौर्य सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।