फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   teacher

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने जताया विरोध

Wed, 25 Aug 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
teacher
फोटो-5-बलरामपुर में डीआईओएस को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपकर पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल व जिला महामंत्री अशोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिला महामंत्री ने कहा कि नई पेंशन योजना से शिक्षकों व कर्मचारियों को बुढ़ापे में कोई फायदा नहीं होगा। चेतावनी दी कि अगर सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी तो शिक्षक व कर्मचारी लामबंद होकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों में तदर्थ शिक्षकों को अभी तक विनियमित नहीं किया गया है जिससे उनका भविष्य अधर में है। मांग की कि शिक्षकों को अन्य कर्मचारियों की तरह चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए। वित्तविहीन विद्यालयों में कार्य करने वाले शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन व सेवा शर्तें लागू कराई जाए। शिक्षकों के स्थानांतरण नीति को सरल बनाकर उसका लाभ दिलाया जाए। 2014 से बंद सामूहिक बीमा फिर से चालू किया जाए। धरने में कुंवर अनूप सिंह, श्याम मनोहर तिवारी, जितेंद्र पांडेय, यदुनाथ वर्मा, महेंद्र कुमार, सगीर अहमद, उमाशंकर सिंह व देवकी नंदन पांडेय आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed