{"_id":"6463ca68a17c4167d103eeba","slug":"tb-patient-treatment-balrampur-news-c-13-1-239168-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 34 की जांच, टीबी के छह नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 34 की जांच, टीबी के छह नए मरीज मिले
Tue, 16 May 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 16 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। छिपे टीबी रोगियों की पहचान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के पहले दिन टीबी के छह नए मरीज मिले हैं, उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। पहले दिन के 786 लोगों को जागरुक कर टीबी के लक्षण वाले 50 मरीजों का बलगम जांच के लिए एकत्र किया गया था
2025 तक भारत को टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है, 4 जून तक विशेष अभियान चलाया जाना है, अभियान में गांवों की 1875 आशा घर-घर जाकर लोगों को टीबी के लक्षण व बचाव की जानकारी दे रही हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीवन लाल ने बताया कि पहले दिन निश्चय दिवस 768 स्थलों पर मनाया गया। इसमें कर्मियों ने एक हफ्ते से अधिक खांसी, बुखार तथा लगातार वजन कम होने जैसे लक्षण वाले 50 लोगों के बलगम सैंपल जांच के लिए लिए थे। जांच में टीबी के छह नए मरीज मिले हैं, उनका इलाज शुरू कर दिया गया।