फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Take Shyam flag in your hands, take faith in mind

हाथों में ले श्याम ध्वजा, मन में ले विश्वास...

Sun, 21 Mar 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Take Shyam flag in your hands, take faith in mind
बलरामपुर के भगवतीगंज में निशान यात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। हाथों में ले श्याम ध्वजा, मन में ले विश्वास, लो चल चले हम खाटू धाम, अब पूरी होगी आस... गीत के साथ भगवतीगंज बाजार में रविवार को श्री श्याम निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन

श्याम निशान यात्रा में 301 ध्वज शामिल रहे। यात्रा में शामिल श्याम भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर धमाल मचाया। खाटू श्याम के गीतों पर थिरकते श्रद्धालु पूरी तरह भक्ति में सराबोर दिखे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, समाजसेवी व सभासद संजय कुमार मिश्र, उद्योग व्यापार मंडल भगवतीगंज के अध्यक्ष ताराचंद्र अग्रवाल व भाजयुमो नगर अध्यक्ष अमन बंसल आदि ने चंद्र प्रकाश राईस मिल से श्याम निशान यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। श्याम ध्वजा लेकर खाटू श्याम का नारा लगाते हुए भक्त चल रहे थे। यात्रा के दौरान श्याम भक्तों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया।

यात्रा में शामिल महिलाएं श्याम नाम की करो कमाई, जाप करो तो बढ़ती जाए..., चंदन है खाटू की माटी, अमृत यहां का नीर... तथा हारे का सहारा है ये, इससे ज्यादा कोई राज नहीं... आदि गीत व भजन गाकर लोगों को भक्ति के सागर में डूबो दिया। श्री श्याम निशान यात्रा भरत मिलाप चौराहा होते हुए ठाकुरद्वारा मंदिर भगवतीगंज में पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed