{"_id":"682de174fffb5366f3078517","slug":"swami-prasad-maurya-said-by-stopping-operation-sindoor-the-sisters-of-the-country-have-been-betrayed-bjp-di-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी प्रसाद मौर्या बोले: ऑपरेशन सिंदूर रोककर देश की बहनों के साथ हुआ धोखा, मुद्दों से ध्यान बंटाती है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी प्रसाद मौर्या बोले: ऑपरेशन सिंदूर रोककर देश की बहनों के साथ हुआ धोखा, मुद्दों से ध्यान बंटाती है भाजपा
Wed, 21 May 2025 09:15 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बलरामपुर
अमर उजाला संवाद, बलरामपुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 21 May 2025 09:15 PM IST
सार
Swami Prasad Maurya: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पाकिस्तान के साथ ऑपरेशन सिंदूर रोककर देश की बहनों के साथ धोखा हुआ है। यह ऑपरेशन सिर्फ 24 घंटे चल सका।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्या।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
संविधान सम्मान और जनहित हुंकार यात्रा के तहत बुधवार को श्रीदत्तगंज पहुंचे नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उनके निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार रही। कहा कि 400 पार का नारा देकर संविधान बदलने की रणनीति बनी थी, लेकिन देश की जनता ने भाजपा को बैशाखी पर ला दिया। इससे संविधान बदल नहीं सके।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित टिप्पणी से बचते हुए बोले, लेकिन तंज कसा। कहा कि आपरेशन सिंदूर को 24 घंटे के अंदर बंद करके देश की बहनों के साथ धोखा किया। उनके सिंदूर के साथ धोखा किया है। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के मुखिया श्री मौर्य ने कहा कि संविधान नहीं बदल सके तो संविधान की अनदेखी कर रहे हैं। जाति और धर्म के आधार पर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
जाति के आधार पर अनूसूचितजाति और अनूसचित जनजाति के हक छीन रहे हैं। धर्म के आधार मुस्लिम वर्ग के साथ अन्याय किया जा रहा है। इससे सभी को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा साजिश करती है। महंगाई और बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहा है। नौजवानों को नाैकरी नहीं मिल रही है। इससे सभी को सावधान रहने की जरूरत है। इसके लिए ही हम यह यात्रा लेकर निकले हैं। उन्होंने बुधवार को जिले में भगवतीगंज चौराहे, उतरौला, जैतापुर, कूड़ी हरबंसपुर गांव, इटवा चौराहा तुलसीपुर आदि स्थानों पर नुक्कस सभा कर लोगों को भाजपा की नीतियों से सावधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन