फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Suryakund bathed in the light of 10,000 lamps; laser show adds to the spectacle

Balrampur News: 10 हजार दीपों की रोशनी में नहाया सूर्यकुंड, लेजर शो ने जमाया रंग

Fri, 16 Oct 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 16 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Suryakund bathed in the light of 10,000 lamps; laser show adds to the spectacle
फोटो-14,15,16-बलरामपुर के देवीपाटन ​स्थित सूर्यकुंड में लेजर शो का किया जा रहा प्रदर्शन ।-स्रोत
तुलसीपुर। शारदीय नवरात्र पर बृहस्पतिवार रात देवीपाटन मंदिर परिसर स्थित सूर्यकुंड 10 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की स्वर्णिम आभा, साउंड एंड लेजर लाइट शो और भक्ति संगीत के संगम ने सिद्ध शक्तिपीठ की आध्यात्मिक गरिमा को सजीव कर दिया। दीपों से सजे सूर्यकुंड के चारों ओर हजारों श्रद्धालु जुटे और इस अद्भुत दृश्य को कैमरों में कैद किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी और जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोरखपुर से आए 11 विद्वान पंडितों ने विधि-विधान से सूर्यकुंड की आरती कराई। दीपों की जगमगाहट और शंखध्वनि से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

इसके बाद 45 मिनट के साउंड एंड लेजर लाइट शो में देवीपाटन मंदिर का इतिहास, नाथ संप्रदाय की तप, त्याग और साधना की परंपरा तथा सिद्ध शक्तिपीठ का धार्मिक महत्व आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। रंग-बिरंगी लेजर किरणों और ध्वनि प्रभावों ने मंदिर की गौरवशाली विरासत को जीवंत कर दिया। श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रस्तुति की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन गायिका मधु शर्मा की देवी गीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में भक्ति का रंग और गहरा कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु दीपों की छटा और लेजर शो का आनंद लेते रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण समिति, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्रा, विधायक कैलाश नाथ शुक्ल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

फोटो-14,15,16-बलरामपुर के देवीपाटन स्थित सूर्यकुंड में लेजर शो का किया जा रहा प्रदर्शन ।-स्रोत

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed