फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students will show their talent in School Premier League

Balrampur News: स्कूल प्रीमियर लीग में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी

Wed, 07 May 2025 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Students will show their talent in School Premier League
बलरामपुर। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम से खेलों की शुरुआत हो गई है। कक्षा 06 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को 29 खेलों में विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। स्कूल प्रीमियर क्रिकेट लीग (टी-20) प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण मंगलवार से शुरू हो गई है, जो बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने खेल प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए एक एकीकृत मंच तैयार किया है। जहां कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यार्थी, चाहे परिषदीय विद्यालयों में पढ़ते हों या माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में, एक साथ खेलों में भाग ले सकें। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने खेल वेबसाइट पर विस्तृत सूचना जारी कर दी है। पहली बड़ी प्रतियोगिता के रूप में स्कूल प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट को शामिल किया गया है। इच्छुक खिलाड़ियों के चयन के लिए लखनऊ में 12 और 13 मई को ट्रायल होगा।
विज्ञापन

पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल पोर्टल पर विद्यालयों की खेल प्रतिभाओं का एक व्यापक डेटाबेस तैयार होगा। पोर्टल पर विद्यार्थी पंजीकरण करा सकते हैं या फिर विद्यालय प्रबंधन भी पंजीकरण करा सकते हैं। जिले में 1815 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं, जबकि माध्यमिक स्कूलों की संख्या 165 है। इनमें पंजीकृत करीब दो लाख विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि आनलाइन पंजीकरण होना है। विद्यालयों के खेल शिक्षक भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर पंजीकरण करा सकते हैं। विद्यार्थी ट्रायल के पहले तक पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed