{"_id":"6999f35c6b0964e7d30010d0","slug":"students-will-get-a-chance-to-showcase-their-talent-balrampur-news-c-99-1-slko1018-143235-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
Sat, 21 Feb 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में 22 से 28 फरवरी तक संस्थापक सप्ताह समारोह मनाया जाएगा। इसमें आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
संस्थापक सप्ताह समारोह की संयोजक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने बताया कि पहले दिन 22 फरवरी को रंगोली, संस्कृत श्लोक एवं एकल नृत्य की प्रतियोगिता कराई जाएगी। 23 फरवरी को आशु कविता, क्षणिकाएं और मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित होगी। 24 फरवरी को अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत व उर्दू निबंध तथा एकल गायन प्रतियोगिता कराई जाएगी। 25 फरवरी को क्राफ्ट मेकिंग, फेस पेंटिंग व अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई जाएगी।
26 फरवरी को खेल, आईसीटी, पर्यावरण, इतिहास, अर्थशास्त्र व विज्ञान आदि विषयों पर क्विज का आयोजन किया जाएगा। 27 फरवरी को चित्रकला, वीडियोग्राफी, हिंदी वाद-विवाद एवं एकांकी प्रतियोगिता कराई जाएगी। 28 फरवरी को आशुभाषण एवं अंतर संकाय विविधा प्रतियोगिता के साथ संस्थापक सप्ताह समारोह का समापन किया जाएगा।