फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students were elated after receiving citations from the Prime Minister's Office

Balrampur News: प्रधानमंत्री कार्यालय से आए प्रशस्तिपत्रों पाकर गदगद हुए छात्र

Mon, 05 Jun 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 05 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Students were elated after receiving citations from the Prime Minister's Office
बलरामपुर। आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 120 छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री कार्यालय से भेजा गया प्रशस्ति पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया। शिक्षक व विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डीपी सिंह ने ब्रह्मलीन महंत अवैधनाथ जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होने के साथ ही माफिया राज का खात्मा होने से प्रदेश की जनता खुश है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के साथ जो विद्यार्थी जुडे थे, उनके लिए पीएमओ से प्रशस्ति पत्र आया है। विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थियों ने पौधरोपण करके मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मनोज यादव, उमानाथ पांडेय, आकांक्षा सिंह, रजनीश मिश्रा, आकाश श्रीवास्तव, अंकित सिंह, सुजीत कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed