{"_id":"67e43408e347abd214096457","slug":"students-were-baffled-by-the-difficult-maths-questions-balrampur-news-c-99-1-slko1018-123133-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गणित के कठिन सवाल देख चकरा गए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गणित के कठिन सवाल देख चकरा गए विद्यार्थी
विज्ञापन
बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी।-संवाद
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा में बुधवार को 1,91,267 विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं 5733 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में कक्षा चार से आठ तक के बच्चों ने गणित की परीक्षा दी। कठिन सवाल देखकर विद्यार्थी चकरा गए और सभी सवालों का जवाब देने में जूझते नजर आए।
जिले के 1815 परिषदीय और 11 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बुधवार को पहली पाली में कक्षा दो की हिंदी, कक्षा तीन की सामाजिक विषय और कक्षा चार से आठ तक गणित की परीक्षा कराई गई। प्राथमिक विद्यालय हसनापुर हर्रेया सतघरवा, प्राथमिक विद्यालय पिपरा द्वितीय गैसड़ी, उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर कला एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर कंजेभरिया के विद्यार्थी शुभम कसौधन, महक फातिमा, पूजा मौर्य, सत्य प्रकाश, आशुतोष, अनुज, रियाज व अनिल आदि ने बताया कि गणित के सवाल बहुत कठिन थे। कुछ सवालों को हल नहीं कर सके।
कुछ सवाल गलत भी हो सकते हैं। प्राथमिक विद्यालय मकुनहवा के प्रधानाध्यापक निजानंद शुक्ल ने बताया कि 104 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इसमें से 99 बच्चों ने परीक्षा दी है। प्राथमिक विद्यालय बनकसिया में 112 के सापेक्ष 107 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की कला और संगीत विषय की परीक्षा कराई गई ।
विज्ञापन
नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी बीईओ और जिला समन्वयकों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 1,97,000 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,91,267 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 5733 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।