फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students took a collective pledge at the Gayatri Mahayajna

Balrampur News: गायत्री महायज्ञ में विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

Sat, 03 Oct 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Students took a collective pledge at the Gayatri Mahayajna
फोटो-23-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल में आयोजित महायज्ञ में शामिल छात्राएं व ​शि
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में शनिवार की शाम गायत्री शक्ति पीठ बलरामपुर की तरफ से महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ के जरिए विद्यार्थियों को आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य प्रो. वीणा सिंह ने कहाकि सामूहिक यज्ञ और प्रार्थना से आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच तथा मानसिक संबल को बढ़ावा मिलता है। सामूहिक रूप से किए गए धार्मिक अनुष्ठान लोगों में आपसी सहयोग और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। महायज्ञ में छात्राओं ने सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए आहुति अर्पित की। हॉस्टल की वार्डेन डॉ. हेमा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सह वार्डेन डॉ. वंदना सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. स्वदेश भट्ट, राजर्षि त्रिपाठी, सीमा पांडेय, शुभी, यशिका, शगुन, सोनाली, लक्ष्मी और कुसुम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed