फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Villagers facing power crisis for 10 days; protest against the department

Balrampur News: 10 दिन से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीण, विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers facing power crisis for 10 days; protest against the department
फोटो-13-बलरामपुर के लोहेपनिया गांव में गिरा ट्रांसफर्मर ।-संवाद
बलरामपुर। आंधी-बारिश से ध्वस्त हुई बिजली आपूर्ति का संकट तुलसीपुर और सादुल्लाहनगर क्षेत्र में अब भी बरकरार है। टूटे पोल और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में देरी के कारण कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

तुलसीपुर क्षेत्र के महराजगंज तराई और हरैया सतघरवा के संबंधित गांवों में शनिवार को भी बिजली नहीं आई। ग्राम लोहेपनिया में बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इन्हें अब तक बदला नहीं गया है। इससे गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। करीब 10 दिनों से बिजली नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ता ओम प्रकाश, गोपाल, महावीर, ठेकेदार, टीकम, कल्लूमन और बुधराम ने बताया कि उनके गांव में तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए ग्रामीण कई बार विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। लगातार बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सादुल्लाहनगर कस्बे के अहिरौला में भी विद्युत लाइन, पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप है। करीब आठ दिनों से क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है। शनिवार को नाराज ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।

ग्रामीण विजय, शिवम, रमेश, मुकेश, कल्लू, उमेश, दिनेश, जमाल, रोहित, दिनेश, महेश, रूपक, रमन, उस्मान और राम चंद्र ने बताया कि आंधी-बारिश के दौरान अहिरौला में बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर गिर गए थे। इसके बाद से आपूर्ति बाधित है। एसडीओ रेहरा बाजार एसएन सिंह ने बताया कि मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed