{"_id":"6ac140779321fb8eb1066c0f","slug":"lekhpals-boycotted-the-sampoorna-samadhan-diwas-balrampur-news-c-99-1-slko1019-155791-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: लेखपालों ने किया संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: लेखपालों ने किया संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार
Sat, 03 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो-11-बलरामपुर के सदर तहसील में प्रदर्शन करते लेखपाल ।-संवाद
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जिले के लेखपालों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। जिले की तीनों तहसीलों में लेखपाल सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक धरने पर बैठे और मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
लेखपालों का कहना है कि नवनियुक्त लेखपालों का एक वर्ष से परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है और स्थायीकरण भी लंबित है। आदेश जारी होने के बावजूद लेखपालों को पटल सहायक और प्रभारी राजस्व निरीक्षक के कार्यों से मुक्त नहीं किया गया है। इसके अलावा लेखपाल संवर्ग को तकनीकी पद घोषित करने और ग्राम सचिवालयों में पर्याप्त सुविधाएं व सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग भी लंबित है। जिलाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत समाधान दिवस का बहिष्कार किया गया है।