{"_id":"6ac146b784fc5f1af601ed17","slug":"preparations-for-the-mother-goddesss-shrine-are-underway-worship-materials-have-started-arriving-in-the-markets-balrampur-news-c-99-1-slko1019-155804-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मां के दरबार की तैयारी, बाजार में जुटने लगी पूजन सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मां के दरबार की तैयारी, बाजार में जुटने लगी पूजन सामग्री
Sat, 03 Oct 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो-22-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर परिसर में सज रही दुकानें ।-संवाद
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र को लेकर शहर के बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले नौ दिवसीय पर्व के मद्देनजर दुकानदार पूजन और शृंगार सामग्री का स्टॉक जुटाने में लगे हैं। माता की प्रतिमाओं और पूजन सामग्री की मांग धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इससे बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है।
नवरात्र के दौरान नारियल, चुनरी, कलश, दीपक, अगरबत्ती और आरती की थाल समेत अन्य पूजन सामग्री की खूब बिक्री होती है। इसे देखते हुए दुकानदारों ने विभिन्न प्रकार और कीमतों की सामग्री मंगानी शुरू कर दी है। ग्राहकों की जरूरत के अनुसार कम से लेकर अधिक कीमत तक की पूजन सामग्री उपलब्ध कराने की तैयारी है। घरों और मंदिरों की सजावट के लिए झालर, फूल-माला और अन्य सजावटी सामान भी बाजार में पहुंचने लगा है।
दुकानदारों का कहना है कि पर्व नजदीक आने के साथ खरीदारी में और तेजी आएगी। व्यापारी लकी गुप्ता ने बताया कि नवरात्र में खरीदारी बढ़ने से बाजार में रौनक आ जाती है। पिछले साल की तुलना में इस बार कुछ पूजन सामग्रियों के दाम बढ़ने की संभावना है। इसके बावजूद बिक्री अच्छी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दुकानदार रवि ने बताया कि ग्राहकों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग रेंज में पूजन सामग्री मंगाई गई है। नवरात्र के दौरान पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर बिक्री होने की उम्मीद है। इससे छोटे दुकानदारों और पूजन सामग्री के कारोबार से जुड़े लोगों को भी आय के बेहतर अवसर मिलेंगे।