फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students preparing for board exam without teacher

Balrampur News: बिना शिक्षक बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र

Wed, 27 Dec 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 27 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Students preparing for board exam without teacher
बलरामपुर। बोर्ड परीक्षाओं की तिथि तो घोषित कर दी लेकिन जिले के तीन आश्रम पद्धति विद्यालयों में लंबे समय से कई शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। इससे यहां पढ़ाई कर रहे बच्चों को बिना शिक्षक के ही परीक्षाओं की तैयारी को विवश होना पड़ रहा है। इन विद्यालयों में गणित और अंगेजी समेत कई प्रमुख विषयों के शिक्षकों के आठ पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

जिले में संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय सेखुईकला, जरवा एवं पचपेड़वा बीते लंबे समय से शिक्षकों की तैनाती की राह देख रहे हैं। शिक्षक न होने से इन विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को गणित, विज्ञान, अंग्रेजी व नागरिक अर्थशास्त्र आदि विषयों की पढ़ाई स्वयं करनी पड़ रही है। इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी में उन्हें काफी परेशानी उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि गणित के सूत्र व सवालों को हल के लिए मार्गदर्शन की आवश्यकता काफी जरूरी है। गणित के शिक्षक न होने से परीक्षा तैयारियां पूरी तरह से अधर में अटकी है। इसी तरह विज्ञान व अंग्रेजी विषय में भी बच्चों को परेशानी उठाना पड़ रही है। ऐसे में बिना तैयारी के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से परीक्षा परिणाम खराब होने का अंदेशा भी बच्चों को परेशान कर रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि शिक्षकों के रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन निरस्त हो जाने के कारण पूरी नहीं हो सकी। नए निर्देश पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed