{"_id":"5d9631958ebc3e01542f81cd","slug":"strict-action-will-be-taken-against-those-who-store-onions-balrampur-news-lko485008091","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज स्टोर करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज स्टोर करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। प्याज स्टोर करने और अधिक रेट पर बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम कृष्णा करुणेश की गठित टीम ने गुरुवार को नगर में छापा मारकर कारोबारियों पर शिकंजा कसा। 40 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक रेट वसूलने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, डिप्टी आरएमओ सुनील कुमार तिवारी व आपूर्ति निरीक्षक सदर इंद्रभान की टीम ने भगवतीगंज स्थित मंडी के साथ-साथ नगर के अन्य स्थानों पर छापा मारकर प्याज कारोबारियों पर शिकंजा कसा। टीम ने प्याज कारोबारियों को सख्त हिदायत दी कि 40 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक रेट पर प्याज बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी सब्जी विक्रेताओं व ठेले वालों को चेतावनी दी गई कि निर्धारित रेट 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से ही प्याज बेचें। डीएम ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि कोई भी दुकानदार 40 रुपये से अधिक रेट पर प्याज बेचे तो इसकी शिकायत तत्काल करें। ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। प्याज का स्टोर करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा।