{"_id":"6b071d6996390c8bfa032d2c","slug":"operations-affected-in-793-gram-panchayats-balrampur-news-c-99-1-slko1019-158311-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 793 ग्राम पंचायतों में कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 793 ग्राम पंचायतों में कामकाज प्रभावित
Wed, 25 Nov 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर में प्रधान संघ को ज्ञापन सौंपते रोजगार सेवक ।
बलरामपुर। जिले में ग्राम रोजगार सेवकों के कार्य बहिष्कार के चलते विशेष रोजगार सृजन अभियान बेपटरी होता नजर आ रहा है। जिले की 793 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत श्रमिकों की नियमित हाजिरी नहीं लग पा रही है। रोजगार सेवकों की हड़ताल से रोजगार सृजन अभियान के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लंबित मानदेय और मजदूरी भुगतान समेत कई मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवक तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर डटे रहे।
ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष जावेद हसन ने कहा कि जनपद में वीबी-जी रामजी योजना लागू होने के बाद से श्रमिकों की मजदूरी का पूरा भुगतान नहीं हो सका है। मनरेगा में सामग्री मद की धनराशि भी काफी बकाया है। इससे श्रमिक अब काम करने से कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि दशहरा और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर मजदूरी नहीं मिली तो काम करने का क्या फायदा। भुगतान के अभाव में श्रमिकों का भरोसा भी योजना से उठ रहा है।
उन्होंने बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय भी लंबे समय से बकाया है। इसके अलावा उनके खातों से काटी गई ईपीएफ की धनराशि अब तक यूएएन खातों में जमा नहीं की गई है। इन समस्याओं को लेकर प्रांतीय संगठन आंदोलन कर रहा है। मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार और आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
पंचायत परिषद ने भी दिया समर्थन
ग्राम रोजगार सेवकों के आंदोलन को अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने भी समर्थन दिया है। परिषद के जिलाध्यक्ष गुलजारी लाल शुक्ल ने आंदोलन का समर्थन करते हुए रोजगार सेवकों की मांगों का निस्तारण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान होना चाहिए। मानदेय, ईपीएफ और अन्य बकाया भुगतान को लेकर संबंधित स्तर पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
इन मांगों के समर्थन में आंदोलनरत हैं रोजगार सेवक
ग्राम रोजगार सेवक मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने, ईपीएफ की धनराशि खातों में जमा कराने और लंबित भुगतान का निस्तारण करने की मांग कर रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर निर्णय नहीं होने पर 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद तीन दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।