{"_id":"6b071bbae54943f03d061607","slug":"hospital-sealed-for-lacking-a-license-balrampur-news-c-99-1-brp1003-158334-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: लाइसेंस न होने पर अस्पताल को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: लाइसेंस न होने पर अस्पताल को किया सील
Wed, 25 Nov 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के धुसवा बाजार में अस्पताल सील करती टीम ।
बलरामपुर। रेहरा बाजार के धुसवा बाजार स्थित एरा अस्पताल बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद अधिकारियों ने जांच की तो इसका खुलासा हुआ। घटना के बाद बुधवार को एरा अस्पताल को सील कर दिया गया है। अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ की तैनाती के साथ ही संचालन संबंधी अन्य बिंदुओं पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं।
एरा अस्पताल में सोमवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार, गजपुर ग्रिंट के पुरवे बनियनडीह निवासी सुनीता (40) पत्नी राम अवतार को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन उन्हें धुसवा बाजार स्थित एरा अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मृतका की देवरानी करौरा ने आरोप लगाया था कि इलाज में लापरवाही के कारण ऑपरेशन के दौरान गर्भस्थ शिशु और सुनीता की मौत हो गई।
मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच की। जांच में एरा अस्पताल बिना लाइसेंस के संचालित पाया गया। अस्पताल को सील करते हुए संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि टीम की जांच के बाद सील करने की कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कार्रवाई के बाद भी अवैध अस्पतालों का संचालन जारी
जिले में इस वर्ष बिना पंजीकरण संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों और जांच केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कई बार कार्रवाई की। 23 जनवरी को शिवपुरा क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित दिव्या अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया गया। 27 और 28 फरवरी को पचपेड़वा क्षेत्र में दो अवैध क्लीनिक सील किए गए और चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। 17 मार्च को श्रीदत्तगंज बाजार में बलरामपुर पैथोलॉजी एवं एक्सरे सेंटर को सील किया गया।
18 अप्रैल को गनेशपुर बाजार में बिना पंजीकरण संचालित श्रीराम जानकी चिकित्सालय को सील कर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। छह मई को तुलसीपुर और सादुल्लानगर क्षेत्र में चार चिकित्सा प्रतिष्ठानों को सील किया गया। 26 जून को तुलसीपुर क्षेत्र में नारायण क्लीनिक को सील कर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। 15 अगस्त को नवजात की मौत के बाद बिना पंजीकरण संचालित नोवा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल को सील किया गया।
11 अक्तूबर को सादुल्लाहनगर में मैक्स प्लस पैथोलॉजी सेंटर को सील कर एफआईआर दर्ज कराई गई। 21 अक्तूबर को उतरौला क्षेत्र में तीन क्लीनिक सील किए गए और एक को नोटिस दिया गया। इसके बावजूद अवैध अस्पतालों का संचालन जारी रहा। इससे स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।