फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Strict action will be taken against the perpetrators

घटतौली करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Mon, 21 Dec 2020 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against the perpetrators
बलरामपुर। घटतौली करने वाले गन्ना क्रय केंद्र संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर गन्ना आयुक्त शोध व समन्वय वीके शुक्ल ने तौल केंद्रों का औचक निरीक्षण कर घटतौली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किसानों को गन्ना मूल्य का समय से भुगतान कराने का अपर गन्ना आयुक्त ने निर्देश दिया है। अपर गन्ना आयुक्त ने कोविड-19 महामारी के चलते किसानों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर गन्ना पर्चियां भेजने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

अपर गन्ना आयुक्त के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी देवीपाटन मंडल हरपाल सिंह व जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुश्वाहा भी मौजूद रहे। जिला गन्ना अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रात के समय अचानक पहुंचे अपर गन्ना आयुक्त ने बलरामपुर चीनी मिल गेट के तौल केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरा गेट के तौल केंद्र पर घटतौली नहीं मिली। अपर गन्ना आयुक्त ने सभी तौल केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने और सभी किसानों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर गन्ना पर्ची भेजने का निर्देश दिया है।
दो दिवसीय जिला भ्रमण के दौरान अपर गन्ना आयुक्त ने दूसरे दिन समिति बलरामपुर का निरीक्षण किया। समिति में साफ-सफाई और किसानों के खतौनी से संबंधित गाटावार फीडिंग का जायजा लिया।
नए सदस्यों के भुगतान का सत्यापन कर फीडिंग अभिलेखों की पड़ताल की। किसानों की शिकायतों व उनके निस्तारण का डाटाबेस से मिलान किया। गन्ना विकास परिषद जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के फीडिंग संबंधी अभिलेखों का भी निरीक्षण किया।

चीनी मिल बलरामपुर के गन्ना क्रय केंद्र श्रावस्ती का औचक निरीक्षण किया जहां कांटा सही पाया गया। मौके पर मौजूद किसानों से गन्ना उठान, एसएमएस से पर्ची निकलने, दिक्कतों व हायल पर्ची समय से प्राप्त होने आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed