फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Streams descended from the mountain bringing disaster

Balrampur News: पहाड़ से आफत लेकर उतरे नाले

Sun, 18 Aug 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 18 Aug 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Streams descended from the mountain bringing disaster
बलरामपुर के विजयीडीह गांव में पानी भरने से चारपाई पर बैठे बच्चे।
नेपाल में बारिश को देखते हुए बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट
विज्ञापन

अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों का किया भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजगंज तराई/ बलरामपुर। नेपाल में बारिश के कारण राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। राप्ती नदी चेतावनी बिंदु 103.630 मीटर को पार करके 103.700 मीटर पर बह रही है। वहीं, पहाड़ी नाले में उफान के कारण महराजगंज तराई के 20 गांवों में पानी घुस गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है।
पहाड़ी खरझार नाले में शनिवार की रात अचानक पानी बढ़ गया। सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली तो गांव के चारों ओर पानी भरा दिखाई दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। पहाड़ी नाले में उफान के कारण रामगढ़ मैटहवा, विजयीडीह, शांतिपुरवा, जगरामपुरवा, लहेरी, सुगानगर, लोनियनपुरवा, औरहिया, सहबिनिया, साहेबनगर, पटोहाकोट, पूरे छीटन, अमरहवा कला, अमरहवा खुर्द, तिवारी डीह, बनकटवा, लोहेपनिया, जमुनपुर व दादव गांव में पानी घुस गया है।
विज्ञापन

पानी सड़क पर बहने के कारण आवागमन बंद हो गया है। स्कूल व पंचायत सचिवालय में भी पानी भर गया है। एसडीएम तुलसीपुर अभय सिंह ने बताया कि अधिकारियों की टीम ने प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया है। पानी दोपहर बाद से निकलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नेपाल के कुसुम क्षेत्र में बारिश के कारण राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। राप्ती नदी चेतावनी बिंदु 103.630 मीटर के सापेक्ष 103.700 मीटर तक पहुंच गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। एसडीएम सदर संजीव कुमार ने टेगनहिया मानपुर, सरदारगढ़ में राप्ती नदी के कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता बाढ़खंड से वार्ता करते हुए काटन रोधी कार्य में तेजी लाने को कहा है।
इनसेटआपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किया अलर्ट
नेपाल राष्ट्र में एवं जनपद में भारी बारिश होने के कारण राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नेपाल में बारिश के कारण राप्ती नदी का जलस्तर सोमवार को डेंजर लेवल तक पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए नागरिकों को नदी के किनारे या बाढ़ के पानी में न जाएं। बच्चों, बूढ़ों को पानी से दूर रहने को कहा गया।



कंट्रोल रूम सक्रिय
बाढ़ को देखते हुए कंट्रोल रूम के नंबर- 05263-236250, 9170277336 व 8960010336 या टोल फ्री नंबर 1077 पर कॉल करके मदद प्राप्त की जा सकता है। इसी प्रकार तहसील सदर में स्थापित तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबर 05263-234024, तुलसीपुर 9454416070 या 8400696224 तथा उतरौला में 9454416061 या 05265-252469 पर कॉल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed