Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The Chhath festival begins today with 'Nahay-Khay'; markets see a surge in activity

Balrampur News: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व, बाजार में बढ़ी रौनक

Thu, 12 Nov 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 12 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The Chhath festival begins today with 'Nahay-Khay'; markets see a surge in activity
फोटो-13-बलरामपुर के झारखंडी सरोवर घाट की कराई गई साफ सफाई ।-संवाद
बलरामपुर। लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। धनतेरस और दीपावली के बाद अब व्यापारियों को छठ पूजा से बेहतर कारोबार की उम्मीद है। पर्व को लेकर झारखंडी मंदिर परिसर और वीर विनय चौराहे पर पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। बाजार में सूप, दउरा, फल, नारियल और अन्य पूजन सामग्री के साथ नए कपड़ों की खरीदारी भी तेज हो गई है।
विज्ञापन


झारखंडी मंदिर परिसर में पूजन सामग्री के विक्रेता लकी ने बताया कि जिले में छठ पूजा को लेकर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। वीर विनय चौराहे पर दुकान लगाने वाले रोहित ने बताया कि महिलाएं अभी से पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। हर किसी की अपनी जरूरत और पसंद है। कपड़ा व्यापारी मोहित ने बताया कि छठ पूजा के लिए महिलाएं नई साड़ियां और अन्य परिधान खरीद रही हैं।
विज्ञापन


सिविल लाइन की प्रतिमा, आस्था और तुलसीपार्क की सुनीता ने बताया कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का पर्व है। चार दिनों तक नियम और निष्ठा के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। पर्व को लेकर घरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, पूजा के मद्देनजर झारखंडी सरोवर की विशेष साफ-सफाई कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन तक चलेगा पूजन और व्रत

छठ पूजा की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी। इस दिन व्रती नदी या तालाब में स्नान करने के बाद कद्दू-भात और चने की दाल का सात्विक भोजन ग्रहण करेंगे। 14 नवंबर को खरना होगा। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखेंगे और शाम को गुड़ की खीर बनाकर भगवान सूर्य और पृथ्वी माता की पूजा करने के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगे।


15 नवंबर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। व्रती नदी और तालाबों के घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस दिन कोसी भरने की परंपरा भी निभाई जाएगी। 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती 36 घंटे का कठिन उपवास पूरा करेंगे। इसके बाद पारण के साथ व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed