फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Storm knocked out electricity, supply halted in many areas

Balrampur News: आंधी ने उड़ाई बिजली, कई इलाकों में आपूर्ति ठप

Mon, 20 May 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 20 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Storm knocked out electricity, supply halted in many areas
बलरामपुर के हरैया सतघरवा में चल रही धूलभरी आंधी।
बलरामपुर। जिले में सोमवार की शाम धूल भरी आंधी चलने के कारण जहां गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं इससे परेशानी भी झेलनी पड़ी गई। किसाानों की खेत में पड़ा भूसा उड़ गया। आम के पेड की अमिया झड़ने के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। कई स्थानों पर होर्डिंग्स गिरने के साथ टिनशेड आदि उड़ने के कारण भी नुकसान हुआ है। वहीं आंधी की वजह से जिले के अधिकांश क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को चिलचिलाती धूप के कारण लोग दिन में पसीने से तर-बतर रहे। हर कोई धूप से बचाव करता दिखाई दिया। वहीं शाम को धूल भरी आंधी चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जिन किसानों का भूसा पड़ा था वह आंधी से उड़ गया। शहरी क्षेत्रों में चौराहों पर लगे होर्डिंग्स गिर गए। औद्योगिक क्षेत्र में कई स्थानों पर टिनशेड उड़ गए। आंधी के साथ बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही। घरों में अंधेरा होने के कारण लोग परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed