{"_id":"69d29be475d94a4cb20e0300","slug":"still-a-10-day-waiting-for-the-gas-cylinder-balrampur-news-c-99-1-brp1003-145766-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गैस सिलिंडर के लिए अब भी 10 दिन तक वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गैस सिलिंडर के लिए अब भी 10 दिन तक वेटिंग
विज्ञापन
बलरामपुर के बालाजी गैस एजेंसी पर जुटी उपभोक्ताओं की भीड़ ।-संवाद
बलरामपुर। जिले में रसोई गैस सिलिंडर के लिए अब भी उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। बुकिंग से सिलिंडर मिलने तक 10 दिन का समय लग रहा है। उपभोक्ता पहले एजेंसी पर बुक जमा करते हैं। फिर उन्हें चार-पांच दिन बाद बुलाया जाता है, इसके बाद सिलिंडर के लिए तीन-चार दिन बाद का टोकन दिया जाता है। तब कहीं लंबी कतार में लगकर लोगों को सिलिंडर मिल पा रहा है।
नगर के तुलसीपुर मार्ग स्थित बालाजी गैस एजेंसी पर उपभोक्ता गैस सिलिंडर के लिए दो दिन से दौड़ लगा रहे हैं। शनिवार व रविवार को ट्रक न आने के कारण उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पाया। रविवार की दोपहर एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ दिखी। एजेंसी कर्मी टोकन दे रहे थे। एजेंसी पर पासबुक का ढेर लगा हुआ था। रविवार को टोकन लेने वालों को आठ अप्रैल को बुलाया जा रहा था। उपभोक्ता शनि व सुहेल ने बताया कि आज टोकन मिला है, अब आठ को सिलिंडर मिलेगा। तीन दिन पहले पासबुक जमा की थी। एक सिलिंडर के लिए 10 दिन तक परेशान होना पड़ता है। एजेंसी कर्मी ने बताया कि अभी 542 बुकिंग पेंडिंग हैं, पर्ची देनी है। गोंडा मार्ग स्थित एजेंसी पर भी उपभोक्ता बुकिंग कराने के लिए खड़े हुए थे। इसी तरह उतरौला, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, रेहरा बाजार क्षेत्र में भी सिलिंडर की समस्या से उपभोक्ता जूझ रहे हैं।
कर्मचारियों से सेटिंग का चलता है खेल
नगरवासी दीपक, लकी गुप्त, राजेश गुप्त व पप्पू का आरोप है कि एजेंसियों पर सामान्य उपभोक्ता तो लाइन लगाकर बुकिंग रसीद लेते हैं, उसके बाद लाइन में लगकर सिलिंडर प्राप्त करते हैं। वहीं रसूखदार कर्मियों से सेटिंग करके बिना लाइन में लगकर ही दो-तीन सिलिंडर आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। सिलिंडर के एवज में कर्मियों की खुशामद करना पड़ता है।
विज्ञापन
एजेंसी संचालकों को बुकिंग के आधार पर उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने का निर्देश दिया गया है। व्यवस्था में सुधार हो रहा है। यदि ब्लैकमेल की शिकायत आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।
- सूरज शुक्ल, नोडल एलपीजी बलरामपुर