फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Stay away from family members when you have flu

Balrampur News: आई फ्लू होने पर परिवार के सदस्यों से भी दूर रहें

Wed, 02 Aug 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 02 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Stay away from family members when you have flu
बलरामपुर के बुड़ंतापुर गांव में आयोजित ​शिविर में ग्रामीणों को दवा वितरित करते स्वास्थ्य कर्मी।
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। बरसात के समय आंख में होने वाली आई फ्लू बीमारी तेजी से पांव पसार रही है। इससे मरीजों की आंख लाल होने के साथ उसमें सूजन व सफेद पानी आ जाता है। यह एक संक्रामक बीमारी है जो छूने पर एक से दूसरे में फैलती है। ऐसे में किसी को भी आई फ्लू होने पर परिवार के अन्य सदस्यों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

यह बातें सीएचसी तुलसीपुर के चिकित्सक डॉ. मनीष सिंह ने बुधवार को बुड़ंतापुर गांव में शिविर को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने आई फ्लू के लक्षण दिखने पर तुरंत मरीजों को निकट के अस्पताल ले जाने का सुझाव दिया। कहा कि समय पर इलाज शुरू होने से आई फ्लू ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

डॉ. शगुफ्ता खातून ने कहा कि शिविर में ऐसे मरीजों की पहचान कर उन्हें दवा दी गई। साथ ही सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित मरीजों ने भी जांच कराकर दवा ली। उन्होंने कहा कि संक्रामक बीमारी फैलने का कारण गांव की चोक नालियां व साफ-सफाई का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पठान पुरवा में भी टीम ने शिविर लगाकर मरीजों का उपचार करते हुए मुफ्त दवा वितरित की। डॉ. मनीष ने बताया कि दोनों गांवों के शिविर में 145 मरीजों का उपचार किया गया है। शिविर में डॉ. आईबी श्रीवास्तव, डॉ. मुर्तजा, फार्मासिस्ट शिवपूजन, एलटी दीपेंद्र राज व बृजेश पाल आदि ने मरीजों का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed