फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   State government is making fun of the death of employees

कार्मियों की मौत का मजाक बना रही प्रदेश सरकार

Thu, 20 May 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
State government is making fun of the death of employees
बलरामपुर। प्रदेश के करीब 1976 शिक्षकों की मौत हो चुकी है। संक्रमित शिक्षकों से ही उनके करीब दो हजार परिजनों की भी असमय मृत्यु होने से छह हजार परिवारों में मातम छाया हुआ है। दूसरी तरफ अनुग्रह धनराशि 30 लाख न देनी पड़े इसके लिये सरकार के प्रतिनिधि एवं उच्चाधिकारी संवेदनहीन तरीके से मात्र तीन शिक्षकों की मौत की बात कहकर घिनौना मजाक बना रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग, पंचायती राज एवं बेसिक शिक्षा विभाग की इस दूषित मानसिकता से आहत यूटा में आक्रोश है। चुनाव ड्यूटी के दौरान जितने भी शिक्षकों की मौत हुई है उन्हें अनुग्रह राशि दी जाए।
विज्ञापन

यह बातें गुरुवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन(यूटा) की तरफ से आयोजित वर्चुअल मीटिंग को संबोधित करते हुए यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने कही। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी ड्यूटी में प्रत्येक कार्मिक शारीरिक रूप से स्वस्थ स्थिति में गया था और लौटने के बाद से बीमार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह के भीतर ही इलाज के माध्यम मौत हो गई। सरकार के प्रतिनिधि एवं शासन के अधिकारी नैतिकता अपनाएं और अनुग्रह राशि देने के लिए तय किए गए मानकों में संशोधन करें।
वर्चुअल बैठक में निर्णय लिया गया कि विभाग 69 हजार भर्ती के तहत नवनियुक्त शिक्षकों को माध्यमिक की तर्ज पर दो सत्यापन के बाद शपथपत्र के आधार पर वेतन देने के संबंध में निर्देश जारी नहीं करता है तो यूटा सोशल मीडिया के माध्यम से निंदा अभियान चलाएगा।
बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष वीपी बघेल, संगठनमंत्री यादवेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष बलरामपुर देवकुमार मिश्र, जिला महामंत्री अशोक सिंह व जिला कोषाध्यक्ष पीयूष कुमार शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि मृतक शिक्षकों के साथ इंसाफ नहीं हुआ तो यूटा सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी। बैठक के बाद सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत शिक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed