{"_id":"602aa9bc8ebc3ee9456e9fa3","slug":"ssb-jawans-gave-tips-to-stay-healthy-balrampur-news-lko565016370","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी जवानों ने विद्यार्थियों को सेहतमंद रहने के लिए दिया टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी जवानों ने विद्यार्थियों को सेहतमंद रहने के लिए दिया टिप्स
विज्ञापन
बलरामपुर। एसएसबी 9वीं वाहिनी के जवानों ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सोमवार को शारदा पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सेहतमंद रहने के तमाम टिप्स दिए। अपने बीच जवानों को पाकर स्कूल के विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा।
नागरिक कल्याण कार्यक्रम सोमवार को एसएसबी 9वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट मुकेश कुमार गुर्जर के नेतृत्व में शारदा पब्लिक स्कूल में किया गया। शारदा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पराग बोस, प्रधानाचार्य संदीप सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र छात्राओं ने एसएसबी जवानों को बुके भेंटकर स्वागत किया।
कार्यवाहक कमांडेंट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एसएसबी के जवान सीमा क्षेत्र में तैनात रहकर देश की सुरक्षा का जिम्मा अपने कंधों पर उठाते है। इस कार्य में उन्हें तमाम कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। सभी कठिनाईयों को सहते हुए देश व देशवासियों की सुरक्षा जवान बेझिझक होकर करते है।
विज्ञापन
स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को अपना भविष्य संवारने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। सभी छात्र छात्राएं मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करें और अच्छे पदों पर आसीन होकर देश व समाज की सेवा करें।
उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित जीवन शैली अपनाने, प्रतिदिन व्यायाम करने तथा खेल गतिविधियों में भाग लेने की सलाह दी। स्कूल के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान एसएसबी 9वीं वाहिनी के तमाम जवान भी मौजूद रहे।