फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   speeding car collided with bike In Bahraich two brothers died

UP: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर... सगे भाइयों की मौत; सकट पर्व का सामान देकर बहन के घर से लौट रहे थे

Thu, 16 Jan 2025 09:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Jan 2025 09:16 PM IST
सार

बलरामपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सगे भाइयों की मौत हो गई। वह सकट पर्व का सामान देकर बहन के घर से वापस लौट रहे थे। 

विज्ञापन
speeding car collided with bike In Bahraich two brothers died
संदीप एवं धीरेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बलरामपुर में उतरौला मार्ग पर बुधवार की रात तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। आरोपी चालक कार लेकर भाग खड़ा हुआ। घटना स्थल के पास एक कार का टूटा हुआ नंबर प्लेट पड़ा मिला है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला कोतवाली देहात क्षेत्र की ग्राम पंचायत हंसुआडोल के मजरे पाननकुइंया का है। गांव निवासी 32 वर्षीय संदीप व 27 वर्षीय धीरेंद्र शुक्ल बुधवार दोपहर को अपनी बहन के घर सकट पर्व का सामान देने श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के कालिकाजोत गांव गए थे। रात में दोनों भाई बाइक से घर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

सिर में गंभीर चोटें आईं

गोंदीपुर गांव के पास उतरौला की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक दूर जा गिरी। पक्की सड़क पर गिरने और हेलमेट न लगाने के कारण दोनों भाइयों के सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं कार चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की तलाश में जुटी पुलिस

प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक भाइयों की मां श्यामकली की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना स्थल पर एक कार का टूटा हुआ नंबर प्लेट मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है। देहात कोतवाली की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed