{"_id":"6acbd1a9c0c95e5ebd08b6f0","slug":"11-roads-to-be-improved-at-a-cost-of-236-crore-balrampur-news-c-99-1-slko1019-156191-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 2.36 करोड़ से सुधरेंगी 11 सड़कों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 2.36 करोड़ से सुधरेंगी 11 सड़कों की सूरत
Sun, 11 Oct 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के गैसड़ी क्षेत्र में स्थित जर्जर सड़क।-संवाद
बलरामपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए जिला पंचायत की ओर से 11 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इन कार्यों पर करीब 2.36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें उतरौला, तुलसीपुर, गैसड़ी, रेहरा बाजार और हरैया सतघरवा क्षेत्र के संपर्क मार्ग शामिल हैं। सड़कों पर लेपन और मरम्मत कार्य होने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में कई संपर्क मार्गों की सतह खराब होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। बरसात के दौरान स्थिति और भी कठिन हो जाती है। सड़कें दुरुस्त होने से लोगों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में आसानी होगी। किसानों को भी अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
इन सड़कों पर होगा मरम्मत कार्य
गैसड़ी क्षेत्र में उतरौला-पचपेड़वा-चंदनपुर मार्ग पर रतनपुर घोराही से पिपराही होते हुए नवडीहा की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर अवशेष लेपन और मरम्मत कार्य के लिए 27,72,348 रुपये निर्धारित किए गए हैं। उतरौला-पचपेड़वा मुख्य मार्ग से चिवटिहवा की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत पर 12,21,336 रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
तुलसीपुर क्षेत्र में हरैया सतघरवा-तुलसीपुर रोड से परसपुर करौंदा संपर्क मार्ग पर 32,52,818 रुपये, ग्राम पंचायत नरायनपुर के उदईपुर गांव से जुड़ावन गांव तक सड़क की मरम्मत पर 16,16,576 रुपये और छोटका मोहानपुर से बड़की सोनहवा संपर्क मार्ग पर 6,78,742 रुपये खर्च किए जाएंगे। नवमहला रोड पर मंगरहां से हरिहरपुर तक लेपन और मरम्मत कार्य के लिए 34,11,623 रुपये निर्धारित किए गए हैं। मिजिर्भुर मजरा मार्ग से रामपुर गांव की ओर जाने वाली सड़क की मरम्मत पर 14,58,313 रुपये खर्च होंगे।
रेहरा बाजार क्षेत्र में भुजना-महानगर रोड से अमेरिका की दुकान के सामने प्रधानमंत्री सड़क होते हुए सेमरा गांव और अहिरनपुरवा पुलिया तक मरम्मत कार्य पर 38,78,669 रुपये खर्च किए जाएंगे।
हरैया सतघरवा क्षेत्र में ग्राम पंचायत धनघटा-लक्ष्मनपुर मथुरा पीडब्ल्यूडी रोड से गुरुदिहा गांव तक सड़क की मरम्मत के लिए 14,77,420 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
तुलसीपुर क्षेत्र में ग्राम पंचायत शिवानगर से चपपुरवा गांव तक सड़क की मरम्मत पर 8,16,998 रुपये, सोनपुर से सिरिया संपर्क मार्ग पर 14,56,220 रुपये और पिपरा नन्दमहारा मार्ग पर कल्यानपुर से शिवपुर तक मरम्मत कार्य के लिए 16,47,293 रुपये खर्च किए जाएंगे।
सड़कें सुधरने से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
ग्रामीणों का कहना है कि संपर्क मार्गों की मरम्मत होने से रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। ग्रामीण रामकुमार ने बताया कि सड़क की मरम्मत होने से गांव से बाजार तक आने-जाने में आसानी होगी। खराब सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। सड़क ठीक होने से समय की बचत होगी और आवागमन सुगम होगा।
श्यामलाल ने बताया कि संपर्क मार्ग दुरुस्त होने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। बरसात के दौरान खराब सड़क के कारण आवागमन में दिक्कत होती है। सड़क की मरम्मत होने से यह परेशानी कम होगी।
ग्रामीण राधेश्याम ने बताया कि सड़क अच्छी होने से मरीजों को अस्पताल ले जाने और किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों की मरम्मत होने से लोगों को रोजमर्रा के कामों में राहत मिलेगी।
टेंडर की प्रक्रिया जारी
जिला पंचायत के अभियंता सुरेंद्र यादव ने बताया कि सड़कों की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए टेंडर कराया जा रहा है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति बेहतर होने से गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से मजबूत होगा और लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने में सुविधा मिलेगी।