फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Special Secretary for Health Services praises efforts in Aspirational Block

Balrampur News: आकांक्षी ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष सचिव ने की सराहना

Wed, 07 Oct 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 07 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Special Secretary for Health Services praises efforts in Aspirational Block
फोटो-37-बलरामपुर के सीएचसी श्रीदत्तगंज का निरीक्षण करते विशेष सचिव ।-स्रोत : विभाग
श्रीदत्तगंज। आकांक्षी ब्लॉक में विकास कार्यों की हकीकत परखने दो दिवसीय भ्रमण पर आए खेल विभाग के विशेष सचिव कुमार विनीत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) श्रीदत्तगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, लैब और लेबर रूम की व्यवस्थाएं देखीं। साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर मिलने पर उन्होंने संतोष जताया।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीएचसी में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन


शासन की ओर से आकांक्षी ब्लॉक श्रीदत्तगंज के लिए नामित विशेष सचिव कुमार विनीत ने भ्रमण के दौरान ब्लॉक में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत कराए गए विकास कार्यों का मूल्यांकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति और जमीनी स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों के सहारे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed