फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SP looked happy on the victory of Ram Shiromani and Rakesh

Balrampur News: राम शिरोमणि व राकेश की जीत पर गदगद दिखे सपाई

Wed, 05 Jun 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 05 Jun 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
SP looked happy on the victory of Ram Shiromani and Rakesh
बलरामपुर के भगवती गंज में स्थल के बाहर खुशी जताते सपा समर्थक। 
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव में श्रावस्ती की सीट सपा की झोली में चली गई, वहीं गैसड़ी विधानसभा के उपचुनाव में भी सपा ने परचम लहराया। दोनों ही चुनाव में सपा की जीत से समर्थक गदगद दिखे। मंगलवार शाम को परिणामों की घोषणा होते ही सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। गोंडा रोड पर भगवतीगंज में सपाइयों ने जमकर खुशियां मनाईं। वहीं, भाजपाइयों में मायूसी छाही रही। हार-जीत में भारी अंतर होने के बाद भाजपाई मतगणना स्थल से समय से पहले ही बाहर निकलते नजर आए।
विज्ञापन

सपा गठबंधन के बाद जिले के सपाई भी खासे गदगद थे। सभी को भरोसा था कि गठबंधन प्रत्याशी को जीत मिल सकती है। मंगलवार को मतगणना के बाद ग्राफ साफ हो गया। श्रावस्ती लोकसभा के सपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने करीब 79 हजार वोट व विधान सभा प्रत्याशी राकेश यादव ने करीब 10 हजार मतों से जीत दर्ज की है। इस अवसर पर डॉ. सुनील चौधरी, राजेंद्र चौधरी, ओंकार नाथ पटेल, शफीउल्ला खां, विशाल श्रीवास्तव व विजय आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed